फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बनेगा गोसंरक्षण केंद्र, शासन से बजट मंजूर

Sun, 30 Dec 2018 01:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नए साल में बरेली को नया गोसंरक्षण केंद्र मिल जाएगा। इसके लिए शासन ने 1.20 करोड़ रुपये मंजूर कर 50 लाख रुपये की किस्त भी जारी कर दी है। जमीन भी फाइनल कर ली गई है। पशुपालन विभाग जल्द ही गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू करा देगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने कान्हा पशु आश्रय गृह और गोसंरक्षण केंद्र बनाने की पहल की है। इसके अंतर्गत मीरगंज की ग्राम पंचायत बिथूपुरा के मजरा रफियाबाद में 1.2 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इसमें 1.20 करोड़ की लागत से गोसंरक्षण केंद्र बनेगा।

डीएम के खाते में 50 लाख की रकम शासन ने भेज दी है। गोसंरक्षण केंद्र में पशुओं को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए टीन शेड और चरागाह बनाए जाएंगे। मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. बीधा सिंह ने बताया कि नए साल में बनने वाले गोसंरक्षण केंद्र में कम से कम 500 गायें रखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें