हिमाचल प्रदेश में 6 से 9 दिसंबर तक खेली गई सब जूनियर बालक/बालिका नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता। बरेली मंडल के राहुल , विवेक, विशाल, ऋषभ, तुषार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रिया ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कोच अजय सिंह रहे। बुधवार को विजेता टीम को आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।