फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अंजान लोगों से दोस्ती से बचें, समस्या हो तो पेरेंट्स, शिक्षकों से साझा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला के अभियान अपराजिता सौ मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को बीबीएल स्कूल की अलखनाथ शाखा में पाठशाला लगी। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा, मदद और महिला अपराध से जुड़े कानून की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर अंजान से बचने, समस्या आने पर पेरेंट्स और शिक्षकों को बताने की सलाह दी।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय सीमा यादव ने कहा, अब जमाना बदल चुका है, हर क्षेत्र में बेटियां आगे निकल रहीं हैं, फिर भी समाज को पुरुष प्रधान कहा जाता है। सोच बदलकर, अब बेटियों को ही बेटियों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, विशाखा एक्ट एवं घरेलू हिंसा पर बने कानूनों की जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर 1090, 100 और 181 के बारे में बताया। आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए कहा, यू ट्यूब से सेल्फ डिफेंस सीखें। अगर स्कूल या कोचिंग जाते समय कोई परेशान करे तो घर और शिक्षकों को जरूर बताएं। सीओ प्रथम कुलदीप कुमार ने कहा कि समाज में महिला का स्थान सर्वोपरि है। कोई उसकी जगह नहीं ले सकता। छात्राएं अपने घर से ही दहेज का विरोध शुरू करें। समाज में भी महिलाओं के प्रति सोच बदल रही है। लड़कियां आत्मविश्वास पैदा करें और गलत का विरोध अवश्य करें। उन्होंने यातायात के प्रति भी जागरूक किया। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने आभार जताया।

छात्रा ने दिखाया साहस, शोहदे ने परेशान किया तो की शिकायत
बीबीएल में 11वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने सीओ द्वितीय के सामने अपनी बात रखी। कहा, एक बार दो शोहदों ने उसका पीछा किया। उसने 1090 पर शिकायत की, बाइक नंबर नोट कराया। उसके बाद शोहदों ने उसका पीछा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें