फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड से दें अपने सपनों को उड़ान

Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज और अमर उजाला की ओर से ‘मैथ्स विजार्ड’ स्कालरशिप की परीक्षा कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में हुई। इसमें बारहवीं गणित के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के कई अन्य स्कूलों में भी यह परीक्षा कराई जाएगी। उसके बाद फाइनल राउंड की परीक्षा होगी जिसके विजेताओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज और अमर उजाला की ओर से ‘मैथ्स विजार्ड’ की परीक्षा प्रदेश स्तर पर हो रही है। प्रत्येक कॉलेज से 25 छात्रों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया जाएगा। परीक्षा में एनसीईआरटी, सेट, जेईई, यूपी बोर्ड व आईएमओ से संबंधित सवाल पूछे गए। एक घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों को गणित विषय के प्रश्नों में अपनी प्रतिभाग दिखाने का मौका मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। शहर के बाकी स्कूल के विद्यार्थी भी इस परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं। अगर विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण कराना है तो 8929000138 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल दें। पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें