फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन बेवरेज पर छापा, तीन सेंपुल भरे

Wed, 09 May 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 एफएसडीए की टीम ने परसाखेड़ा में कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी वृंदावन बेवरेज पर छापा मारकर तीन नमूने भरे। फैक्ट्री परिसर में कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली जगह पर गंदगी मिलने पर संचालक को एफएसडीए टीम ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद एफएसडीए की टीम वृंदावन बेवरेज पहुंची। अभिहीत अधिकारी ममता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने थम्सअप, माजा, अल्फांसो मेंगो पल्प के नमूने भरे। इनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने जब फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो परिसर में गंदगी पाई गई। सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप न मिलने पर टीम ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। टीम अफसरों ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स के नमूनों की लैब से परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें