फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे का तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को धान खरीद का हाल जानने के लिए मंडी समितियों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के रडार पर पीलीभीत के अलावा लखीमपुर के नाम की चर्चा जोरों पर है, जिससे अलर्ट होते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां दुरुस्त कराई हैं। हालांकि आला अधिकारियों ने प्रोटोकाल न आने का हवाला देते हुए अभी कुछ भी कहने से इंकार किया है। फिर भी संभावना के मद्देनजर पुलिस लाइंस ग्राउंड में हेलीपैड को दुरुस्त कराया गया है। इसके अलावा राजापुर मंडी में दिन भर अभियान की तरह सफाई की गई। खुद मंडी सचिव संतोष यादव परिसर का जायजा लेते रहे। डीएम आकाशदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे की मौखिक जानकारी मिली थी, जिसे संज्ञान में लेकर तैयारियां कराई गई। समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल प्राप्त नहीं हुआ था। हालांकि तैयारियों के बीच खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें