फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु फिल्म ‘एहसास’ दे गई कई संदेश

Mon, 10 Jul 2017 01:05 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Bareilly - फोटो : Bareilly
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

फिल्म एवं धारावाहिक निर्देशक रंजीत वालिया की लधु फिल्म ‘एहसास’ कई संदेश देती है। यह घरेलू और सामाजिक फिल्म है जो खास तौर से युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही परिवार में माता-पिता की भूमिका की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है।
बरेली की संस्था नक्षत्र फिल्म इन एसोसिएशन विथ भिंडर स्टूडियो की प्रस्तुति ‘एहसास’ (मेहनत की कमाई) रविवार को एक चैनल पर शाम को प्रसारित की गई। यह फिल्म एक घरेलू फिल्म है। इसमें आज के युग में युवाओं का पिता के पैसों पर ऐश करना और खुद कमाई से बेफिक्र होना। ऊपर से मां ममता से असल जिम्मेदारी को भूलना और पिता की सख्ती व गर्लफ्रेंड की ओर से भविष्य सुधारने के लिए प्रेरित किया जाना। सब मिलाकर एक युवा की जिंदगी को सुधार देना ही फिल्म की सार्थकता है। खास बात यह कि पिता की सख्ती में बेटे के प्रति प्रेम का छुपा होना भी सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में रंजीत वालिया खुद पिता की भूमिका में हैं। बेटा सनी वालिया, मां की भूमिका में नीलम वालिया और गर्लफ्रेंड के रूप में तनु सक्सेना नजर आईं। इसके अलावा नदीम अजवर, रईस खान, सुनील शर्मा, संध्या शर्मा, ममता गोयल, रंजीत भदौरिया, एमएल कश्यप, रत्ना वर्मा आदि ने भूमिका निभाई है। कैमरा एवं एडीटिंग जीएस भिंडर की रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें