फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा नदी पर पुल बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बहेड़ी तहसील में किच्छा नदी पर परगमा और पनवडिया गांव के बीच किच्छा नदी पर पुल बनाया जाएगा। इससे 100 गांवों के किसानों की शेरगढ़ जाने की दूरी कम होगी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने डीएम डॉ. पिंकी जोवल को पत्र लिखकर पुल का स्टीमेट बनवाकर पुल निर्माण को शासन को भेजने को कहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के शेरगढ़ ब्लाक के परेवा, जाम, मदनापुर, मवई ग्रहल, वनैया, परशुरामपुर, समेत 50 से ज्यादा गांव के लोगों को बहेड़ी-शेरगढ़ रोड पर पुल ने होने से काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इन गांवों के लोगों को बरेली आने के लिए बहेड़ी के नारायण नगला पुल से होकर आना होता है। इससे करीब 15 किलोमीटर का सफर बढ़ जाता है। कुछ ग्रामीणों को शीशगढ़ होकर भी बरेली जाते हैं। जबकि नदी पार करके ग्रामीण पनवडिया से होकर शेरगढ़ होकर से जाने से भी दूरी बढ़ जाती है। लंबे समय से इस इलाके के ग्रामीण पुल बनाने के लिए मांग करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीएम को पत्र लिखकर पुल का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजने को कहा है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि जैल सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण कराने को लेकर मेनका जी काफी गंभीर है। इस पुल के निर्माण से कि सानों को काफी राहत मिलेगी। उनकी बरेली से करीब पंद्रह किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें