फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने डीएम को सुनाई नारी निकेतन की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

होमगार्ड कुंती देवी ने नारी निके तन में होने वाली मिलाई की कहानी डीएम को सुनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कुंती देवी ने डीएम को बताया कि उसकी नारी निकेतन में ड्यूटी चल रही है। 12 जून को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे वहां की संविदा कर्मी आई और कहने लगी कि आटे वाले के साथ आए लड़के के मामले में तुम्हें हमारे हिसाब से बयान देना है। हमारे हिसाब से यहां ड्यूटी नहीं करोगी तो यहां से जाना होगा। विरोध करने पर संविदा कर्मी ने उसे दौड़ा लिया। उसके साथ बदतमीजी करने लगी। उसे जाम से मारने की धमकी भी दी। साथ ही कहने लगी कि वह जिला कमांडेंट से कहकर उसकी ड्यूटी खत्म करा दूंगी। मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


रेप पीड़िताओं को जल्द मिलेगा मुआवजा
बरेली।
जिला प्रवोशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि रेप पीड़ित महिलाओं और दहेज के लिए जिन महिलाओं की हत्या हुई है। ऐसे मामले में सरकार रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत मुआवजा देती है। बुधवार को उनकी 2015 से अब तक के ऐसे सभी केसों पर चर्चा हुई। जिन पीड़िताओं की फाइल में कमी है, उन्हें पूरा कराने के बाद जल्द ही शासन को ऑन लाइन भिजवाकर उन्हें मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। दहेज के लिए मार दी गईं महिलाओं के बच्चों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें