फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम रिकॉर्ड में 31 फड़ और मौके पर 300 से ज्यादा

Thu, 26 Apr 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारिणी की बैठक में बनाई गई वेंडिंग समिति ने शहर में आवंटित 31 फड़ों की दरें बढ़ाने के लिए सर्वे किया तो सामने आया कि इनकी संख्या तो 300 से ज्यादा हो चुकी है। हर ओर अवैध कब्जेदार जमे हैं। उनका कारोबार भी ठीक चल रहा है। इसके चलते वेंडिंग समिति इन फड़ों की किराया दर बढ़ाने की अनुशंसा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

निगम में पार्षद अवनेश कुमार, इकबाल बिल्डर, कर अधीक्षक राजनारायण कमल और आरआई अनुज कुमार की वेंडिंग समिति बनाई गई है। मंगलवार को इस टीम ने अतिक्रमण हटाओ टीम के आनंद अग्रवाल और हीरालाल के साथ इंदिरा मार्केट, शास्त्री मार्केट, कुतुबखाना मेवा मार्केट, कुतुबखाना सब्जी मंडी और मोती पार्क चबूतरे पर आवंटित फड़ों का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर निगम ने 31 लोगों को फड़ आवंटित किए हैं, जिनकी किराया दर बढ़ाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी बैठक में पास हुआ है। सर्वे में पाया गया कि इनका कारोबार अब पहले से बेहतर है। इन लोगों ने फड़ की जगह टीन शेड की दुकानें बना ली हैं। ऐसे में इनका किराया बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। साथ ही यह भी सामने आया कि यहां पर सिर्फ 31 फड़ आवंटित थे लेकिन अब यहां दुकानों की संख्या 300 से ऊपर पहुंच चुकी है। इन दुकानों को वेडिंग जोन में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें