फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानक पूरा न करने पर 30 स्कूली वाहन अनफिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग की तरफ से दो माह के अभियान के बाद भी स्कूल संचालकों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। 15 मई तक का समय पूरा होने के बाद भी इन्होंने मानकों को पूरा नहीं किया। ऐसे में परिवहन विभाग की तरफ से स्कूलों में छात्रों को ढोने वाले 30 वाहनों को अनफिट कर दिया गया तो 30 वाहनों ने परमिट ही नहीं ली है। ऐसे में परिवहन विभाग संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 वीं तक के 196 विद्यालयों में 799 छोटे-बड़े स्कूली वाहन हैं। विभाग का दावा है कि अब तक सभी वाहनों का ब्योरा विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। 30 वाहनों ने फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं दिया है। इन आकड़ों के अतिरिक्त सड़कों पर इससे अधिक वाहन संचालित हो रहे हैं। आरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि स्कूलों के वाहनों को चलाने वाले सभी ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच विभाग से कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। संबंधित स्कूलों के संचालकों को नोटिस देकर सात दिन के अंदर वाहनों के कागज दुरुस्त कराने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने पर पंजीयन निरस्त किया जाएगा। जिले में 30 स्कूली वाहन अनफिट हैं तो इतने ही वाहनों का परमिट नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें