बरेली। अनजान नंबर से आए फोन कॉल ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 29,800 रुपये उड़ा लिए। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वैसपुर बालीपुर अहमदपुर निवासी प्रमोद कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर पौने दो बजे उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि आपके मोबाइल फोन पर एक सुविधा चालू हो गई। इसे बंद करने के लिए उसने उसके मोबाइल फोन के व्हाट्सअप पर एक एप का लिंक भेजा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की डिटेल को भरवाया। मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी कर उसने युवक के क्रेडिट कार्ड से 29 हजार 800 रुपये काट लिए। संवाद