Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography
- फोटो : Getty Images/iStockphoto
बरेली। कोरोना संक्रमितों की थम रही रफ्तार से सक्रिय संक्रमितों की तादाद भी कम हो रही है। सोमवार को 51 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की तादाद 476 पहुंच गई है। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी के सीएचसी अधीक्षक समेत 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन से प्राप्त 1924 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 29 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा और उनकी पत्नी संक्रमित मिली हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन पर हैं।
इसके अलावा बाला जी धाम के दो, सिविल लाइंस के दो, राजेंद्र नगर, कैंट, करगैना पुलिस चौकी के पास, नवादा शेखान, हॉस्पिटल कॉलोनी चादर वाला बाग, क्योलडिया, वाटिका सन सिटी विस्तार, पवन विहार, ग्रीन पार्क समेत अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से एहतियात बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि बरेली जल्द संक्रमण मुक्त हो सके।
25 हजार को लगाई गई कोरोना वैक्सीन : कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 24976 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 5056, 18 पार के 1437, 45 पार के 6897 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। 18 पार के 6045 लोगों को और 4417 किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। अब तक 40230 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज लगाई जा चुकी है।