फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फायर एनओसी के बिना चल रहे 28 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में फायर एनओसी के बिना 28 अस्पताल संचालित हैं। अगर इनमें आग लगी तो मरीजों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। अग्निशमन विभाग की ओर से सात-आठ माह पहले चलाए गए अभियान में 28 निजी अस्पताल बिना एनओसी के संचालित होते मिले थे। अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। 40 निजी अस्पतालों पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब झांसी की घटना के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी है। अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को एक बार फिर सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से डीएम, एसएसपी और सीएमओ को भी पत्र भेजकर इन अस्पतालों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही, ऐसे अस्पतालों का संचालन बंद कराने की मांग की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि रविवार से जिले में चेकिंग अभियान भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सात टीमें गठित की गई हैं। सुरक्षा मानकों के बिना संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में भी अग्नि सुरक्षा के मानकों को परखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

ये अस्पताल एनओसी के बिना हो रहे संचालित
शाहदाना हॉस्पिटल, डॉ. इरफान अहमद चाइल्ड केयर सेंटर, मून हॉस्पिटल, विदुराज हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल, मेट्रोविजन हॉस्पिटल, रेशमा नर्सिंग होम, स्वरित हॉस्पिटल, सर्वाेदय हॉस्पिटल, चंद्रकांती हॉस्पिटल, अथक प्रयास मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मैटरनिटी केयर सेंटर, अंजू मैटरनिटी नर्सिंग होम, एच खुसरो हॉस्पिटल, विपिन हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल, सेवा हॉस्पिटल, श्रीविजय राज हॉस्पिटल, कादरी हॉस्पिटल, अल मदीना अलमास हॉस्पिटल, केजीएन शाहरा हॉस्पिटल, परमेश्वर हॉस्पिटल, जीवन सहारा हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल, न्यू श्री धन्वंतरि हॉस्पिटल, अमित अग्रवाल हॉस्पिटल, गंंगवार हॉस्पिटल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें