फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 यात्री बिना टिकट मिले, कंडक्टर बर्खास्त

Sat, 02 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं डिपो की रोडवेज बस के एक कंडक्टर को 40 में से 27 यात्रियों के टिकट न काटना महंगा पड़ गया। एआरएम राजेश कुमार ने उसे बर्खास्त कर दिया है। परिवहन निगम बरेली क्षेत्र में बसों में बिना टिकट यात्रा के मामले लगातार बढ़ने पर प्रवर्तन दल ने छापामार अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों कलान में एक बस में आधे से ज्यादा यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। शुक्रवार सुबह दल ने बदायूं-चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर संचालित बदायूं डिपो की बस में 40 में से 27 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। यात्रियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं देने की बात कही। टीम ने संविदा पर तैनात कंडक्टर दीपक सक्सेना से जवाब मांगा तो वह चुप्पी साध गया। देरशाम एआरएम ने उसे बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें