नवाबगंज। बुधवार को एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 27 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इन नामांकन पत्रों पर आज आपत्ति और जांच की जाएगी। वहीं, आठ उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभय तय हो गया है।
29 जुलाई को होने वाले संगठन के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, रमेश चंद आर्य, प्रदीप कुमार सूरी, सचिव पद पर चंद्र शेखर, पुष्पपाल सिंह, चैतन्य प्रकाश श्रीवास्तव और फूल कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल सिंह और शराफत अली खां, सह सचिव पद पर ओम प्रकाश, हारून अहमद, महेंद्र कुमार, सोमपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार पटेल, कृष्ण पाल, गोपाल बहादुर, ऑडिटर पद के लिए अरविंद कुमार और चमन प्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र बुद्धसेन, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अजय सिंह और 6 कार्यकारिणी सदस्य पद पर गजेंद्र सिंह, बांके लाल, प्रेम प्रकाश, अरविंद सिंह यादव, कृष्ण पाल सिंह, गोविंद कुमार के नामांकन पत्र दाखिल होने पर सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। संवाद