फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए छह और यात्रियों समेत 27 संक्रमित मिले

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

3560 नमूने की जांच में 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

पीसीबी की महिला कर्मी और रेलवे हॉस्पिटल में मिले संक्रमित

बरेली। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी कारगर साबित हो रही है। बीते दो दिन में दिल्ली से आने वाले 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, रविवार को दिल्ली से आ रहे छह और यात्री संक्रमित मिले हैं। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक इनमें से दो यात्री पीलीभीत, एक शाहजहांपुर जा रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल पर दिल्ली से आ रहे 182 लोगों के सैंपल की एंटीजन जांच हुई।
विज्ञापन

उधर, रविवार को आईवीआरआई लैब, ट्रूनेट मशीन, एंटीजन किट से कुल 3560 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें टोल पर छह समेत 27 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अभयपुर राज दलेलनगर, फरीदपुर के एक, रमपुरा के दो, सम्राट अशोक नगर के एक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय की महिला कर्मी व रेलवे हॉस्पिटल का एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं, हरदासपुर, एक फैक्टरी में दो, श्यामगंज में एक, मॉडल टाउन में दो, राजेंद्रनगर के एक अस्पताल में तीन समेत चार लोग, शांति विहार, कृशनपुरी, सिविल लाइंस, गुलाबनगर, जनकपुरी, कालीबाड़ी, आलमगीरीगंज, गढैया व अन्य जगहों पर संक्रमित मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें