फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्तदान कर 27 बने महादानी

Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। जिला अस्पताल के रक्तकोष में चल रही रक्त की कमी को दूर करने के लिए रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए यहां बड़ी संख्या में महादानी पहुंचे। कुल 27 यूनिट रक्तदान हुआ। स्वास्थ्य कारणों से कई लोगों की रक्तदान की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में युवाओं के साथ महिलाएं, व्यापारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे। व्यापारी नेता सुनील गुप्ता व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष उषा सतीजा ने पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में कई भ्रांतियां हैं। इस वजह से लोग रक्तदान करने से बचते हैं।
लोगों को लगता है कि रक्तदान करने से उन्हें कमजोरी आएगी। वह मेहनत का काम नहीं कर पाएंगे। हकीकत में ऐसा नहीं होता। जिला अस्पताल से आए डाॅ. एके सचान ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को तय समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। इससे अधिक पुण्य का काम कोई और नहीं है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे शुरू हुआ शिविर दोपहर तीन बजे तक चला। सृजन सेवा समिति, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, विहिप के साथ भाजपा से जुड़े कई लोग भी पहुंचे। मनोज कुमार, छाया शर्मा, आशा रानी विवेक, जितेंद्र राना, अजीम, संतराम, वेदराम, विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा का विशेष योगदान रहा।
सुमित ने 31वीं बार किया रक्तदान
मनौना गांव निवासी सुमित ने रविवार को 31वीं बार रक्तदान किया। सुमित ने बताया कि तय समय अंतराल पर वह रक्तदान जरूर करते हैं। उनका लक्ष्य कम से कम 100 बार रक्तदान करना है।
इन्होंने भी किया रक्तदान
शिविर में आशुतोष अग्रवाल, सुमित चंद्रा, दुर्गेश सक्सेना, शुभम शर्मा, पराग गुप्ता, तनिष्क अग्रवाल, रत्नेश सिंह, अभिषेक कुमार मिश्रा, माधव खंडेलवाल, सुमित कुमार सिंह, शिवांग खंडेलवाल, रोहित कुमार, मदन गोपाल, भानु प्रताप शर्मा रक्तदान करने पहुंचे। महादान करने वालों में भानु प्रकाश सिंह, निखिल सक्सेना, हितेश सक्सेना, विष्णु अवतार शर्मा, विजय सिंह, आकांश गुप्ता उर्फ मून, अमित पवार, योगेश माहेश्वरी, सर्वेंदु अग्रवाल, आकाश बाबू, मुदित अग्रवाल, अवधेश मौर्य, अहम शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें