फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिव्यांग पत्नी को लोहे की रॉड से पीटा, उपचार के दौरान मौत

Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लाड़पुर उस्मानपुर गांव में पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी की लोहे की रॉड से पिटाई की, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अधकटा नजराना गांव के सिकंदर ने बताया कि बहन फूलबानो (38) दिव्यांग थीं। करीब 20 साल पहले उन्होंने फूलबानो की शादी लाड़पुर उस्मानपुर गांव के एक व्यक्ति से की थी। ससुराल में बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती। कई बार इसको लेकर पंचायतें हुईं। हर बार बहन के ससुराल पक्ष के लोग समझौता कर लेते।
दो सप्ताह पहले भांजी ने कॉल करके बताया कि पापा ने मां की लोहे की रॉड से पिटाई की है। उन्हें कई जगह चोटें आई हैं, हालत गंभीर है। जब वह परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर लाड़पुर उस्मानपुर पहुंचे तो बहन खून से लथपथ पड़ी थी। तुरंत ही वह उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार को फूलबानो ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से विवाहिता के बच्चों शुएब, सईमा, रहनुमा, शहनुमा का रो-रोकर बुरा हाल है। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लाड़पुर उस्मानपुर हाफिजगंज थाना क्षेत्र में आता है। इस मामले में अग्रिम कार्यवाही हाफिजगंज थाने से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें