फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को आएंगे सीएम, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Sat, 06 Feb 2016 02:02 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 26 फरवरी को आना तय माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को पंचम तल से संकेत मिल गए हैं। हालांकि लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है लेकिन फोन पर यहां के आला अफसरों पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री इस दिन बरेली - बदायूं फोरलेन का उद्घाटन कर सकते हैं। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली से पहले राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बरेली बदायूं फोरलेन का निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी कमियां रह गईं हैं, उन्हें पंद्रह दिन के अंदर पूरा करते हुए सड़क पूरा करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को जारी किए हैं। मुख्य मार्गों पर अवैध तरीके से लगे होर्डिंग, बैनर और पोल बोर्ड हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले दिन सहायक नगर आयुक्त विकास सेन की अगुवाई में अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने का अभियान चलाया गया। गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग का अवैध होर्डिंग हटाकर जब्त किया गया। चार बैनर भी हटाकर जब्त किए गए। दोपहर 12 से दो बजे तक चलाए गए अभियान में छह बैनर, 18 छोटे बोर्ड, पांच होर्डिंग, दो स्टैंड बोर्ड हटाए गए। दुकानदार रमेश चंद्र गुप्ता से पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें