हाफिजगंज। 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से कस्बे में बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने एसडीओ से जल्द बिजली सुचारू करने की मांग की है। इस पर एसडीओ ने शनिवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवाने का श्वसन दिया है।
कस्बा हाफिजगंज के मुस्ताक अंसारी, रामगुप्ता, जितेंद्र गंगवार, डॉ. एके विश्वास, रईस अहमद आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह बारिश आने के बाद बिजली कट गई। इसके बाद हाफिजगंज बिजली घर कार्यालय पर संपर्क किया गया तो कस्बे में 250 केवीए ट्रांसफार्मर का फुंका जाना बताया गया। इसके बाद परेशान ग्रामीण एसडीओ विपुल कुमार से मिले। तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, जिस पर एसडीओ ने उपभोक्ता को भरोसा दिलाया। संवाद