फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिगौती में आग लगने से गेहूं की 250 बीघा फसल जली

Tue, 14 Apr 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव सिगौती में सोमवार दोपहर 3:30 बजे गेहूं के खेतों में आग लग गई। हवा के कारण आग जल्द ही गांव बहादुरगंज के रकबे तक फैल गई। इसमें 25 किसानों की 250 बीघा रकबे में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान मायूस हैं। बहेड़ी, बरेली और किच्छा से मौके पर आईं फायर ब्रिगेड की टीमों ने शाम 5:00 बजे तक आग बुझाई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव सिगौती के खेतों में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के कारण आग जल्द ही गांव बहादुरगंज के रकबे तक फैल गई। इसकी चपेट में 25 किसानों के खेत आ गए। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विकराल आग को बुझाने के लिए बहेड़ी के अलावा बरेली और किच्छा से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने मशक्कत से शाम 5:00 बजे तक आग बुझाई।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इसकी जांच जारी है। आग लगने से किसानों की मेहनत भी राख हो गई। दिन-रात देखभाल करके किए उत्पादन को आंख के सामने जलता देखकर किसान मायूस हो गए।फसल कटाई के लिए तैयार थी।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल मनीष कुमार ने बताया कि शाम 7:30 बजे तक गाटा संख्या 22 तक का रिकॉर्ड जुटा लिया है। अभी नुकसान का शेष डाटा जुटाया जा रहा है। 250 बीघा रकबे में लगी गेहूं की फसल आग में जलकर नष्ट हो चुकी है।
वर्जन,
सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजा गया। आग पर बुझा दी गई है। किसानों के नुकसान का डाटा हल्का लेखपाल जुटा रहे हैं। - इशिता किशोर, एसडीएम, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें