उझानी। डेबिट कार्ड के रुपये निकालने आए युवक का कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। धोखाधड़ी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी का शिकार अनूप यादव मुजरिया के गांव चंदौरा के निवासी है। उनका यूनियन बैंक में खाता है। शुक्रवार दोपहर वह बरी बाइपास स्थित एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने आए थे। उन्होंने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया लेकिन रुपये नहीं निकले। एटीएम कक्ष में मौजूद दो युवकों में एक ने उन्हें रुपये निकालने का तरीका समझाते हुए कार्ड बदल दिया। जब वह घर पहुंचे, मोबाइल फोन पर दो बार में 25 हजार रुपये निकासी का मेसेज आया। यह देखकर वह सकते में पड़ गए। अनूप ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद