फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच हजार के बकरे की तलाश में पशुप्रेमी ने 25 हजार रुपये किए खर्च, हैरान करने वाला है ये मामला

Thu, 01 May 2025 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पशु सेवा आश्रम के बाहर घूम रहे बकरे को कोई व्यक्ति चुरा ले गगा। बकरे की तलाश में आश्रम संचालिका ने अपनी कार से जिले की सभी बाजार छान लिए। उसकी तलाश में 25 हजार रुपये खर्च कर दिए।  
विज्ञापन
आश्रम संचालिका शालिनी अरोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की शालिनी अरोरा ने अपने पालतू बकरे हीरा की चोरी के बाद जिलेभर में कार से चक्कर काटकर पशु तस्करों के पसीने छुड़ा दिए। पांच दिन बाद उन्हें बारादरी थाने के बाहर बकरा इस शर्त पर मिल गया कि वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगी।

विज्ञापन


मुंशी नगर निवासी शालिनी अरोरा रिठौरा के पास अपना पशु सेवा आश्रम संचालित करती हैं। आश्रम में निराश्रित पशुओं की देखभाल की जाती है। शालिनी ने बताया कि दो साल पहले उनके यहां रेस्क्यू करके लाई गई बकरी ने बच्चा जना था। करीब डेढ़ साल का यह बकरा (हीरा) शुक्रवार को आश्रम के बाहर घूम रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक उसे चुरा ले गए। इस पर शालिनी ने अपनी कार निकाली। तौहीद व अन्य सदस्यों को साथ लिया। इन लोगों ने जिले के किसी कस्बे के बाजार को नहीं छोड़ा। हर जगह बकरे की तलाश की। बकरे की तलाश में करीब 25 हजार रुपये खर्च कर दिए। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली की बहू का टूटा नाता... बेटा-बेटी को रोता छोड़ पाकिस्तान गईं इरम, मोबाइल फोन बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस से भी शिकायत की, पर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। लगातार पांच दिन तलाश के दौरान इन लोगों की एक पुलिसकर्मी से तकरार भी हुई। बुधवार शाम कुछ पशु कारोबारियों ने शालिनी से संपर्क किया कि आपका बकरा मिल जाए तो कार्रवाई मत करना। फिर बारादरी थाने के सामने बकरा मिल गया। शालिनी ने बताया कि बारादरी थाना प्रभारी ने उनसे गिरोह पकड़वाने में मदद करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें