फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला के मोहल्ला जकाती की सर्जिकल कारोबारी सोनिका सक्सेना, उसके भाई अनुग्रह उर्फ शानू और मां अनीता सक्सेना के खिलाफ 25 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शास्त्रीनगर निवासी सोनी सक्सेना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में इन लोगों पर धोखाधड़ी कर 25 लाख रुपये हड़प लेने और घर में घुसकर गालीगलौज करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में सोनी ने कहा है कि सोनिका उनके पिता की सगी चचेरी बहन है। सोनिका ने उन्हें बताया कि उसकी फर्म तिरुपति मेडिटूल्स भारत सरकार से पंजीकृत है और अस्पतालों में सर्जिकल उपकरण, फर्नीचर आदि की सप्लाई करती है। कारोबार बढ़ाने के लिए सोनिका ने उनसे नकद और चेक के जरिये 25 लाख रुपये उधार लिए। इसका 26 मार्च, 2019 को सहमति पत्र लिखा गया। इसमें सोनिका ने 31 मार्च, 2019 को रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन सोनिका ने तय तारीख पर रकम नहीं लौटाई।
सोनी का कहना है कि काफी दबाव बनाने पर सोनिका ने उन्हें 25 लाख रुपये के तीन चेक दे दिए। इनका 21 मार्च से 21 मई 2020 तक भुगतान होना था, मगर तीनों चेक बाउंस हो गए। इसे लेकर उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया, जो कोर्ट में विचाराधीन है। सोनी का आरोप है कि 26 दिसंबर, 2020 को सोनिका, उसका भाई अनुग्रह, मां अनीता, दो अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर पहुंची और गालीगलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कहा, अगर चेक बाउंस होने का मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस मामले में उन्होंने थाना प्रेमनगर में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई तो आईजी से शिकायत की। उन्होंने एसएसपी को कार्रवाई के आदेश दिए तब थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें