बरेली। जिले में पीएम पोषण योजना (मिड-डे मील) के तहत स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की निगरानी को लेकर लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को जारी डाटा के अनुसार, जिले में संचालित कुल 2,626 विद्यालयों में से केवल 173 विद्यालयों (मात्र 6.59 प्रतिशत) ने ही भोजन की थाली की फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। इस स्थिति पर शासन के अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी व्यक्त की है।
अपर मुख्य सचिव की ओर से जताई गई नाराजगी के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कड़े निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि वे शत-प्रतिशत विद्यालयों से परोसी जाने वाली थाली की फोटो अपलोड कराना सुनिश्चित करें। प्रेरणा एप के माध्यम से थाली की फोटो अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया को भी साझा किया गया है।