फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का कार्ड बदलकर आरोपियों ने उसके खाते से 24 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाने में बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके से पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रसोइया गांव निवासी शैलेंद्र यादव ने बताया कि वह फरीदपुर में मेन रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इस दौरान अज्ञात दो लोग आए व कहा कि वह उसका कार्ड निकाल देंगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड को बिना देखे ही शैलेंद्र भी चला गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर दो बार में रुपये निकालने का मेसेज आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें