फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वायु प्रदूषण घटाने के लिए शहर में 35 करोड़ से बनेंगी 24 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वायु प्रदूषण घटाने के लिए शहर में 35 करोड़ से शहर की 24 सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। कई मार्गो का चौड़ीकरण होगा। जलभराव से निजात के लिए सिटी रेलवे स्टेशन से किला पुल तक ड्रेनेज सिस्टम के साथ सीसी रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। बजट नगर निगम देगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कंजादासपुर स्थित गायत्रीपुरम की मलिन बस्ती के लिए सड़कें स्वीकृत हुईं हैं। डीडीपुरम, मॉडल टाउन और बाकरगंज समेत कई वार्डों में लोग लंबे समय से सड़कों की मरम्मत का इंतजार कर रहे थे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सड़कों के निर्माण से स्वच्छ वायु की रैकिंग में सुधार आएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि वह जल्दी ही टेंडर निकालेंगे।
वार्ड संख्या आठ में डीडीपुरम में मुथूट फाइनेंस से ग्लैमर फैमिली स्टोर तक और माॅडल शॉप से लेविश क्रिएशंस तक सीसी टाइल्स पटरी और सीसी सड़क का निर्माण। माॅडल टाउन कुष्ठ आश्रम के सामने देवेश गंगवार के मकान से हैरो स्कूल तक और सत्यदीप अल्ट्रासाउंड से मुकेश सहगल के मकान तक कोलतार की सड़क व सीसी टाइल्स पटरी का निर्माण होगा। मॉडल टाउन पुलिस चौकी के निकट प्राथमिक विद्यालय वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। शहीद भगत सिंह पार्क के चारों ओर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 27 मथुरापुर चौराहे से बंडिया मोड़ तक सड़क के दोनों ओर पटरी का निर्माण 2.29 करोड़ रुपये से होगा। वार्ड 38 में बाकरगंज चौकी से रेलवे लाइन तक 2.82 करोड़ से सीसी सड़क तथा साइड पटरी का निर्माण होगा। वार्ड संख्या 19 में कंजादासपुर मोड़ से प्राइमरी स्कूल तक सीसी रोड और इसी वार्ड में अन्य गलियों में सीसी रोड, वार्ड 23 इंदिरानगर में श्री बांके बिहारी मंदिर के सामने एवं बुडरो स्कूल बाली गली में कोलतार सड़क एवं सीसी टाइल्स पटरी का निर्माण होगा।
इन कार्यों को भी मिली स्वीकृति
वार्ड 31 कटघर में रेलवे फाटक से हाजी शब्बीर अहमद के घर होते हुए शमशाद के घर तक सीसी सड़क और साइड पटरी निर्माण होगा। कटघर में ही बाकरगंज चौराहे से बिसमिल्लाह ज्वैलर्स होते हुए रेलवे लाइन तक सीसी सड़क और साइड पटरी बनेगी।
वार्ड 26 कुर्मांचलनगर में सनसिटी काॅलोनी के डी ब्लाॅक में मुख्य मार्ग से लिंक गलियां, सनसिटी विस्तार में वैभव ब्लाॅक में एवं नाॅर्थसिटी एक्सटेंशन में कोलतार की सड़क बनाई जाएगी।
वार्ड 29 में लिमरा प्लाईवुड से जीएन सिटी काॅलोनी के गेट तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी व कोलतार की सड़क बनेगी। इसी वार्ड में रजा चौक से बुडरो स्कूल होते हुए भूरा की चक्की तक सीसी सड़क का निर्माण होगा।
वार्ड 30 स्वालेनगर में नवदिया मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक एवं रेलवे क्रॉसिंग से आगे रजनेश यादव के मकान, एके इंटरनेशनल स्कूल, शिव मंदिर होते हुए होरीलाल के मकान तक कोलतार की सड़क बनेगी। स्वालेनगर में ही शिवम साहू के मकान से पानी की टंकी होते हुए लीगेसी वेस्ट प्लांट के किनारे तालाब तक सीसी रोड बनेगी।
वार्ड 46 में कर्मचारी नगर चौराहे से एमआरएफ सेंटर तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी का निर्माण होगा। वार्ड 73 में विधौलिया रहमान गेट से गोविंदापुर तक सीसी सड़क का निर्माण होगा। वार्ड 40 में मीरा की पैठ तिराहे पर क्वालिटी ज्वेलर्स से रवि की चक्की होते हुए जगतपुर तिराहे तक कोलतार की सड़क एवं साइड पटरी बनेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें