हरी झंडी दिखाने के बाद मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने हल्की बूंदाबांदी के बीच सिटी बस में सफर किया। इस दौरान बीडीए के वीसी जोगिंदर सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, विधायक संजीव अग्रवाल, प्रबंध निदेशक सिटी बस दीपक चौधरी, एआरएम राजेश पाठक आदि भी रहे।
सुबह छह से रात दस बजे तक चलेंगी बसें
सिटी बसों का शहर में दो रूटों पर सुबह छह से रात दस बजे तक संचालन होगा। अधिकतम 24 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 38 रुपये किराया देना होगा। रूट नंबर दो स्वाले नगर से डेलापीर, कुर्मांचल नगर, एयरपोर्ट, फन सिटी, फिनिक्स मॉल, सेटेलाइट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज, अयूब खां चौराहा, जंक्शन की दूरी करीब 24 किमी है।
रूट नंबर एक पर अधिकतम 14 किमी दूरी तय करने के लिए 27 रुपये किराया देना होगा। इस रूट पर स्वाले नगर, कर्मचारी नगर, बसंत विहार, मिनी बाईपास, इज्जतनगर, आईवीआरआई, डेलापीर, डीडीपुरम, पुराना पास्पोर्ट कार्यालय, प्रेमनगर थाना, ईंट पजाया चौराहा, बरेली कॉलेज, विकास भवन, गांधी उद्यान, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट होते हुए सिटी बसों का संचालन होगा।