फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 23,803 पशुओं को मिला आश्रय, बन रहीं पांच नई गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की 125 गोशालाओं में अब तक 23,803 पशुओं को आश्रय दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि निराश्रित गोवंश की देखभाल में कमी न हो, इसके लिए प्रत्येक गोशाला की मॉनिटरिंग की जा रही है। पशुओं को सर्दी और शीतलहर से बचाने के लिए गोशालाओं में तिरपाल लगाए जा रहे हैं। जिन गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु हैं, वहां सहभागिता योजना के तहत उनको सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। जिले में पांच वृहद गो-संरक्षण केंद्र निर्माणाधीन हैं। इनके तैयार होने पर 1800 अतिरिक्त पशुओं को आश्रय मिलेगा। विभिन्न विभागों के समन्वय से ब्लॉक और निकाय स्तर पर गोवंश संरक्षक टीमें गठित की हैं। इनमें बीडीओ, पशु चिकित्सा अधिकारी, पंचायत सचिव, प्रधान, पशुधन प्रसार अधिकारी शामिल हैं। 25 मई से दो दिसंबर तक अभियान चलाकर 719 निराश्रित गोवंश को विभिन्न गोशालाओं में शिफ्ट कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें