फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिवक्ता ने जिला अस्पताल के डॉक्टर पर रुपये मांगने, जाति पूछने और कक्ष से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। एडीजी के निर्देश पर सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर डॉक्टर और मरीजों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

यह मामला चार मई का बताया जाता है। जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। तभी सुभाषनगर निवासी अधिवक्ता रवि अपनी मां को दिखाने पहुंचे। उस वक्त ओपीडी में भीड़ थी। आरोप है कि अधिवक्ता को पहले तो कक्ष के बाहर बैठे वार्ड ब्वाय ने रोक लिया। किसी तरह वह कक्ष में पहुंचे तो डॉ. वागीश मरीज को देखने के बजाय जाति पूछने लगे। विरोध करने पर अधिवक्ता और मां को बाहर निकाल दिया गया। धक्का लगने से उनकी मां गिर गई तो ओपीडी में हंगामा भी हुआ था। अधिवक्ता रवि ने इसकी शिकायत एडीजी अविनाश चंद्र से की और डॉक्टर पर रुपये मांगने के भी आरोप लगाए। उनके निर्देश पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी कुलदीप कुमार को सौंप दी। सीओ सिटी ने शनिवार को जिला अस्पताल में डॉ. वागीश वैश्य और कुछ मरीजों के बयान दर्ज किए। रविवार को वार्ड ब्वाय अकरम को बयान देने के लिए अपने कार्यालय बुलाया। वहीं, डॉ. वागीश ने आरोप निराधार बताए। उनका कहना है कि वह किसी मरीज से जाति नहीं पूछते। भीड़ की वजह से उन्होंने अधिवक्ता से दो-चार मिनट रुकने को कहा था। इतने पर ही वह भड़क गए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट अफसरों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें