फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन बिरयानी में भैंस का मांस खिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फूटा दरवाजा के पास एक रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी खाने गए दो युवकों का आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें चिकन की जगह भैंस का मांस खिला दिया है। युवकों ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस से की और फूड इंस्पेक्टर को भी फोन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

बुधवार रात हाथीवाला मंदिर लल्ला महाराज की बगिया में रहने वाले शिवा रस्तोगी अपने दोस्त साहूकारा निवासी मनोज कश्यप के साथ फूटा दरवाजा के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उनका कहना है कि पहले उन्होंने चिकन खाया, फिर चिकन बिरयानी का आर्डर दिया। उनका आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें मुर्गे की जगह भैंस का मांस खिला दिया। जब उन्होंने दुकानदार से शिकायत की तो उसने उन्हें भगा दिया। वे लोग किला थाने पहुंचे तो उन्हें फूड इंस्पेक्टर से शिकायत करने को कहा। किसी तरह से फूड इंस्पेक्टर का नंबर लेकर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें