फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेमेस्टर एवं प्रोफेशन कोर्स की परीक्षाएं एक मई से शुरू होंगी लेकिन तमाम विद्यार्थी अब भी अपना फार्म नहीं भर सके हैं। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय ने फार्म भरने की तिथि में एक बार फिर बढ़ोतरी की है लेकिन इस बार 1500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 17 अप्रैल से बढ़ाकर 19 अप्रैल कर दी गई है। इसके बाद 20 अप्रैल तक महाविद्यालय परीक्षा फार्म को ऑनलाइन सत्यापित करके 22 अप्रैल तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। इसमें एलएलबी (त्रिवर्षीय/पंचवर्षीय), बीएससी (कृषि), बीकॉम (वित्त एवं वित्तीय सेवा), बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बी.लिब, एम.लिब के सम सेमेस्टर दो, चार, छह, आठ एवं दस की मुख्य परीक्षा के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक/परीक्षा सुधार एवं छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फार्म भरे जाएंगे। इसके अलावा स्नातक स्तर के प्रोफेशनल कोर्स बीएससी (गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बायाटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑनर्स), पैरामेडिकल, बीकॉम(ऑनर्स/कंप्यूटर), बीपीएड (सत्र-2015, 2016, 2017, 2018), बीएड, एमएड, बीएलएड एवं स्नातकोत्तर एमएससी (गृहविज्ञान), विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संस्थागत परीक्षा/सुधार परीक्षा, छूटी हुई मौखिक परीक्षा एवं भूतपूर्व छात्रों के वर्ष 2019 के परीक्षा फार्म भी भरे जाएंगे। इसके लिए 1500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें