बरेली। चुनाव खर्च का ब्योरा न देने पर प्रसपा लोहिया प्रत्याशी समन ताहिर और अखंड समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव को नोटिस जारी किया गया है। ट्र्रेजरी में लेखा टीम ने अन्य प्रत्याशियों के खर्च का रिकार्ड चेक किया है। मुख्य कोषाधिकारी व निर्वाचन व्यय प्रभारी अनवर अहमद के नेतृत्व में लेखा टीमों को बरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों के खर्च का रिकार्ड चेक करना था, लेकिन मंगलवार को ट्रेजरी में समन और जगपाल सिंह उपस्थित नहीं हुए। लेखा टीमें अन्य प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के रिकार्ड का मिलान दिनभर करती रहीं। सीटीओ ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने चुनाव में अब तक 30 लाख रुपये खर्च किए हैं।