फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में गणित विभाग की दीवारों पर लिखी गंदी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गणित विभाग की दीवारों पर खुराफाती छात्रों ने आपत्तिजनक बातें लिखीं और फिर कालिख से उन्हें मिटाने की कोशिश की। विश्वविद्यालय में इस मामले को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस में शरारती खुराफात करने से बाज नहीं आ रहे, अब किसी खुराफाती ने गणित विभाग के मुख्य गेट के पास काले स्प्रे कलर से कुछ गंदी बातें और छात्रा का नाम लिखकर उसे कालिख से पोत दिया है। दिखने में यह ‘ईलू’ जैसा लग रहा है, लेकिन बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं है। इसको लेकर कैंपस में चर्चा हो रही है लेकिन स्पष्ट न होने के चलते मामला तूल नहीं पकड़ सका। बता दें कि विश्वविद्यालय कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, इसके चलते यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। छात्राओं से छेड़छाड़ भी हुई, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के लचर रवैया के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें