बरेली। द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को लघु नाटिका के जरिए मतदान की अलख जगाई गई। छात्राओं ने ‘मतदान करें, मतदान करें आओ मिलकर सब मतदान करें’ का गीत सुनाकर सभी से मतदान की अपील की। मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव, भारत विकास परिषद के सचिव राहुल यदुवंशी रहे। उन्होंने छात्राओं की पहल को सराहा और उनके गाए गीत को अन्य विद्यालयों और शहर की अन्य संस्थाओं के जरिए प्रसारित करने का सुझाव दिया।