बरेली। बसपा, सपा व रालोद गठबंधन की आंवला सीट की प्रत्याशी रुचि वीरा ने फरीदपुर विधानसभा में जनसंपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो वादे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। क्षेत्र की तरक्की ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। रुचि वीरा ने अपने पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि जनता इस बार किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। पब्लिक यह जान चुकी है कि देश की तरक्की के बारे में कौन की पार्टी सोचती है और उसे पूरा करने की ताकत रखती है। रुचि वीरा ने क्षेत्र के ग्राम रजनापुर, नवादा बिलसंडी, मोहनपुर, नवदिया कल्याणपुर, रम्पुरा रतन, वेहदा, कादरगंज, पढेरा, शिवपुरी सहित कई अन्य गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।