फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों की मनमानी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर हर थोड़ी-थोड़ी देर में अपने चैंबर से उठ जा रहे थे, जिससे चैंबर के बाहर लाइन लगाए खड़े मरीजों में इसको लेकर रोष दिखा। कई मरीज ऐसे थे जिनको चैंबर के बाहर घंटों डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, महिला अस्पताल में सोमवार को कुछ डॉक्टर थोड़ी-थोड़ी में अपने चैंबर से उठ जा रहे थे। दोपहर में मरीजों की संख्या बढ़ी तो उस वक्त डॉक्टर नदारद थे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे कई डॉक्टर अपने चैंबर में नहीं थे। सूत्रों की मानें तो महिला अस्पताल के डॉक्टर अक्सर ऐसा करते हैं। हर थोड़ी देर बाद वह चैंबर से बाहर चले जाते हैं और आधा घंटा, एक घंटा बाद आते हैं। तब तक मरीजों को चैंबर के बाहर उनको इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें