फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महर्षि कश्यप और गुहराज से प्रेरणा ले समाज’

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन की ओर से महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर समाज के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मोहल्ला कटियाटोला में हुए आयोजन का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप ने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह महर्षि कश्यप और गुहराज निषाद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें, तभी हम तरक्की कर सकते हैं। कैलाश नाथ कश्यप ने कहा कि समाज के लोग निषादराज के इतिहास से अवगत कराएं और उनके त्याग तथा सेवा कार्यों के किस्से सुनाकर संस्कारित करें। शिवनंदन सागर ने कहा कि महर्षि कश्यप ने वेदों पर बहुत काम किया। उनकी रचनाएं ऋग्वेद में मिलती हैं।
इससे पूर्व बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें बाद में पुरस्कृत भी किया गया। इसी क्रम में समाज के लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया गया। समारोह में विशाल कश्यप, रामकिशोर द्विवेदी, अशोक कश्यप, देवेश त्रिपाठी, आरबी वर्मा, अभिनव कश्यप, कैलाश नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें