फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ को कुंभ के नाम से प्रचारित करके किया बड़ा पाप: रामगोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के नामांकन के बाद सपा और बसपा की संयुक्त सभा इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित की गई, जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री यादव ने कहा कि अर्द्धकुंभ को कुंभ के नाम से प्रचारित करके मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा पाप किया है। विगत दिनों इस कुंभ के आयोजन में आठ सौ करोड़ का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन

बोले- भाजपाई गुन्नौर की जनता को आदिवासी कह रहे हैं लेकिन वे यह नहीं जानते कि गुन्नौर की जनता ने सदैव राजनीतिक इतिहास बनाने के कार्य किए हैं। ऐसे नासमझ लोगों को संसद में पहुंचने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनसभा में इतनी बड़ी भीड़ देखकर उन्हें यह विश्वास हो गया है कि धर्मेन्द्र अपनी जीत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी के बारे में बोले- भाजपा आयातित प्रत्याशी हारने का रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं। मैनपुरी और एटा के चुनाव हारने के पश्चात बदायूं की जनता इनकी जमानत जब्त कराकर इन्हें बाइज्जत विदा करने का कार्य करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में महागठबंधन के बनने से उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा विरोधी नीतियों को बताएं। जनसभा में धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव, डॉ. यासीन अली उस्मानी, लाखन सिंह, ओमकार सिंह यादव, पिंकी यादव, आशीष यादव, जितेंद्र यादव, रामखिलाडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें