फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच में बच्चा को न देख ट्रेन से कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोच में अपना बच्चा न मिलने पर महिला उसे खोजने के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गई। इससे कोच में हड़कंप मच गया। यात्रियों को दूसरे कोच में बच्चा मिला तो उन्होंने उसे लाकर महिला को दिया। इस घटनाक्रम के चलते ट्रेन करीब एक घंटा गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

जंक्शन की साउथ रेलवे कालोनी के गोपाल की मां रामबेटी और भाभी प्रवेश दो बच्चों के साथ दिल्ली गई थीं। सोमवार को वे दिल्ली से लौटने के लिए आला हजरत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बैठे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण प्रवेश का छह साल का छोटा बेटा आयुष आंखों से ओझल हो गया। वे पूरे कोच में आयुष को खोजती रहीं। थोड़ी देर बाद गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उन लोगों ने अपहरण की आशंका जताई। पांच मिनट बाद ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन से चली तो प्रवेश कोच से कूद गई। यह देखकर प्लेटफार्म और कोच में हड़कंप मच गया। सब बच्चे को ढूंढने लगे। अन्य यात्रियों ने देखा कि आयुष दूसरे कोच में एक यात्री के पास बैठा हुआ रो रहा था। वह यात्री आयुष को लेकर प्रवेश के पास पहुंचा तो बच्चा उनसे चिपटकर रोने लगा। इस घटना क्रम के चलते ट्रेन करीब एक घंटे तक गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें