बरेली। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा शुुक्रवार और शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच होगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा में 27 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक भी मोबाइल नहीं पास नहीं रख पाएंगे। अगर वह मोबाइल लाए तो उनको स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास जमा करना होगा।
शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच 13 केंद्रों पर होगी। इसमें 6437 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक 11 केंद्रों पर होगी। इसमें 5376 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को सुबह की पाली में 14 और दूसरी पाली में 16 केंद्र बनाए गए हैं। तीन केंद्रों पर एक सचल दल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए जीजीआईसी, जीआईसी, एसवी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया, इस्लामिया गर्ल्स, आरएन टैगोर, बरेली इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद, पीसी आजाद केडीएम, गुलाब राय, कुंवर रंजीत सिंह, तिलक इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज और जीटीआई सीबीगंज को केंद्र बनाया गया है।
आशुलिपिक की परीक्षा के लिए दो घंटे पहले पहुंचना होगा
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आशुलिपिक प्रतियोगात्मक परीक्षा-2016 द्वितीय की लिखित परीक्षा दस मार्च को 14 केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगी। परीक्षा के लिए आठ बजे ही एंट्री शुरू हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। अगर इसके बाद अभ्यर्थी पहुंचे तो उनको एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ ओरिजनल फोटो आईकार्ड कार्ड और ताजा फोटो साथ लाना होगा। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए हैं। परीक्षा के लिए 8088 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।