हरे राम हरे कृष्ण की धुन पर झूमे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर में साप्ताहिक महामंत्र संकीर्तन का 17 वां वार्षिक सम्मेलन बृहस्पतिवार को शुरू हुआ, जिसमें ‘हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे’ की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडल भी उपस्थित रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। महामंत्र संकीर्तन के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। कार्यक्रम में विजय बंसल, सुरेश चंद्र पाठक, जगदीश भाटिया, विजय गुप्ता, दीपक भाटिया, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।