बरेली। घरेलू हिंसा मामले मेें गुरुवार को शीरान के वकील की ओर से स्थगन मांगा गया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।
निदा खान की ओर से शीरान रजा खां के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की गई थी। मामला हाईकोर्ट तक गया था। निदा के वकील भूपेंद्र भडाना ने बताया कि हाईकोर्ट ने इस मामले को तेजी से निपटाने का आदेश दिया है। 11 फरवरी को निदा ने कोर्ट में अर्जी देकर शीरान रजा खां से अपनी कार वापस कराने की मांग की थी। इस पर सुनवाई होनी थी। स्थगन आने के बाद कोर्ट ने इस मामले में 25 फरवरी की तारीख सुनवाई के लिए तय की है। ब्यूरो