फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मियों को तीन साल से नहीं मिला इंसेंटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेल कर्मचारियों को तीन साल से रनिंग एलाउंस और इंसेंटिव न मिलने से पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने भारतीय रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले रेलवे वर्कशाप गेट पर धरना दिया। संघ ने 20 फरवरी तक घोषणा लागू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेशदेश पांडेय ने कहा कि 20 फरवरी तक सरकार ने रनिंग एलाउंस और इंसेंटिव का भुगतान नहीं किया तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि रेलवे रिटायर कर्मचारियों को नौकरी दे रहा है, लेकिन अप्रेंटिस किए हजारों युवा बेकार घूम रहे हैं। उन्होंने युवाओं को मौका देने की मांग की। रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा पर संघ जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से मिलेगा। धरने में शैलेश वर्मा, पंकज तिवारी, बसंत कुमार, मोसिन खान, जितेंद्र सिंह, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें