बरेली। धर्मस्थल एवं समारोहों में इस्तेमाल होने वाले फूलों से आर्गेनिक खाद बननी शुरू हो गई है। सोमवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने हरूनगला प्लांट का उद्घाटन किया। इस खाद की बिक्री से होने वाली आय में 25 प्रतिशत निगम को मिलेगा। पीपीपी मोड पर दिल्ली की अपील ग्रीन कंपनी ने हरूनगला में प्लांट लगाया है जहां फूलों से आर्गेनिक खाद, धूपबत्ती-अगरबत्ती एवं इत्र बनाया जाएगा। पहले चरण में खाद बननी शुरू हुई है। सोमवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, उपसभापति अतुल कपूर एवं क्षेत्रीय पार्षद नरेश शर्मा बंटी की मौजूदगी में खाद के पैकेट की लांचिंग की गई।