फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक का छिड़काव करते किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाने के गांव रसीदपुर निवासी 24 वर्षीय विनोद कुमार की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए। परिजनों ने बताया कि विनोद सोमवार को गेहूं के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। वहीं उनकी तबियत बिगड़ गई और सांस लेना मुश्किल हो गया। उन लोगों ने उसी दिन बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इसे स्किन इन्फेक्शन बताया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह पुष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें