फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता से विवाद के चलते बदला गया अनुदेशक का स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक नेता और अनुदेशक विवाद में खंड शिक्षा अधिकारी नगर देवेश राय ने अनुदेशक का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया है। वहीं शिक्षक नेता से जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक का चार्ज छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर क्षेत्र के एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नेता और जूनियर हाईस्कूल की अनुदेशक के बीच विवाद हो गया था। अनुदेशक ने शिक्षक नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड की धमकी देते हुए बीईओ से शिकायत की थी। उस दिन तो मामले में समझौता हो गया। मगर फिर शिक्षक नेता ने अनुदेशक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस पर बीईओ ने शिक्षक नेता को जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त चार्ज छोड़ने के निर्देश दिए। वहीं, बुधवार को बीईओ देवेश राय ने बीएसए ने तनुजा त्रिपाठी के निर्देश पर अनुदेशक का शहर के ही दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें