फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद युवक फंदे पर झूला, मौत
उचौलिया। चौकी क्षेत्र के गांव कुतबुद्दीनपुर में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फंदा पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुतबुद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय रामलड़ैते ने मंगलवार की रात घर के कमरे में पत्नी नीतू की धोती से फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले शराब के नशे में रामलङै़ते और पत्नी नीतू के साथ मारपीट हुई थी, जिस पर गांव के कुछ लोगों ने उसे फटकार दिया था। इसके बाद रामलड़ैते ने पत्नी को घर से भगा दिया, जिससे नीतू कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रह रहे अपने सास ससुर के पास चली गई। इसके बाद रात को किसी समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पत्नी वापस जब घर आई, तो उसे रामलड़ैते का शव लटकता मिला। पति की मौत से बदहवाश पत्नी ने सास ससुर को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मृतक के पिता रामनाथ ने आरोप लगाया कि पति पत्नी के बीच विवाद के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे मारा पीटा, जिससे आहत होकर उसने आत्म हत्या कर ली। पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि रामलड़ैते शराब के नशे में पत्नी को पीट रहा था। इसके बाद नशे में उसने फंदा पर झूल कर आत्म हत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें