फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी के शायर ने 101 घंटों तक लगातार चले मैराथन मुशायरा/कवि सम्मेलन में शिरकत की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिराज ने 101 घंटे मुशायरा व कवि सम्मेलन में की शिरकत
पाकिस्तान के लगातार 66 घंटों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। कस्बे के मशहूर शायर सिराज अली ने गाजियाबाद के दादरी कस्बे में 101 घंटों तक लगातार चले मैराथन मुशायरा और कवि सम्मेलन में अपने कलाम पेश कर जिला खीरी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बे के गीतकार/शायर सिराज अली ने गाजियाबाद के दादरी कस्बे में 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक लगातार 101 घंटे तक चले मुशायरा और कवि सम्मेलन में काव्य पाठ किया जिसमें देश विदेश से करीब 555 कवि/शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। जिन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मैराथन मुशायरे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले 66 घंटों का रिकार्ड पाकिस्तान के नाम था। मुशायरे से वापस आने पर सिराज अली का कस्बे के तमाम शायरों और कवियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें